
अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर जनपद में संचालित ऑपरेशन प्रहार अभियान,पर्यटन सीजन एवं वीआईपी भ्रमण के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपदभर में व्यापक एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 17.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा/यातायात बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना एवं कोतवाली प्रभारियों द्वारा अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों,बाजार क्षेत्रों,जनपद प्रवेश मार्गों,मुख्य सड़कों एवं संवेदनशील स्थलों पर वाहनों की गहन जांच की गई।साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट,ओवरस्पीडिंग,रैश ड्राइविंग एवं आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में वाहन संचालित करने वाले कुल 112 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।वहीं थाना भतरौजखान पुलिस द्वारा नियमों का गंभीर उल्लंघन करने पर 3 वाहनों को सीज किया गया।इसके अतिरिक्त जनपद में बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे अथवा घूम रहे 18 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई,जबकि 15 बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन कराया गया।
