
अल्मोड़ा-आज दिनांक 15 जून को जागेश्वर धाम ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी महिला कांस्टेबल मंजू आर्या, कांस्टेबल दीपक भट्ट व होमगार्ड प्रेम नेगी को एक बच्चा अपने माता पिता से बिछड़ कर रोते हुए मिला।ड्यूटी में मौजूद पुलिस कर्मियों से बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और तत्परता से उसके परिजनों की तलाश कर उसके माता पिता के सकुशल सुपुर्द किया।बच्चे को वापस पाकर परिजनों से अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
