अल्मोड़ा-जनपद नैनीताल कोतवाली भवाली क्षेत्रान्तर्गत कँची धाम मन्दिर में मेले के दृष्टिगत जनपद अल्मोड़ा से जनपद नैनीताल की ओर जाने वाले हल्के व भारी सवारी/ माल वाहनों के आवागमन (रूट डायर्वजन प्लान/जीरो जॉन प्लान) हेतु निम्नानुसार यातायात नियम लागू किये जाते हेतु है।बागेश्वर,गरूड,सोमेश्वर अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले समस्त हल्के व भारी सवारी/माल वाहन-सिकुड़ा बैण्ड से वाया लमगड़ा होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।पिथौरागढ़,शेराघाट, बेरीनाग,गंगोलीहाट,दन्या से हल्द्वानी जाने वाले समस्त हल्के व भारी सवारी/माल वाहन बाडीछीना-सुवाखान तिराहा वाया लमगड़ा होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।रानीखेत,द्वाराहाट, चौखुटिया से हल्द्वानी जाने वाले समस्त हल्के व भारी सवारी/माल वाहन भतरौजखान वाया रामनगर होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।उपरोक्त यातायात डायवर्जन प्लान दिनांक 13.06.2026 से दिनांक 16.06.2026 तक लागू रहेगा।अल्मोड़ा पुलिस जनसामान्य से अपील है कि निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *