
अल्मोड़ा-भाजपा भैसियाछाना मंडल की मासिक बैठक दिनांक 6 जून 2026 को संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गोविंद सिंह पिलखवाल उपस्थित रहे।बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक में मंडल प्रभारी प्रदीप नगरकोटी, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह, महामंत्री शंकर कुमैया, महामंत्री धीरज नेगी, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवत आर्या सहित मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।संगठन की मजबूती, सेवा, सुशासन एवं विकास के संकल्प के साथ बैठक का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
