
अल्मोड़ा-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मानसखंड साइंस सेंटर अल्मोड़ा में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।आयोजित क्विज प्रतियोगिता में गौरिका नयाल एवं अनिशा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सक्षम पांडेय एवं आयांशी पांडेय की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।भाषण प्रतियोगिता में गरिमा नयाल ने प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।वरिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में भूमिका अधिकारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान अर्जित किया।विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव तिलक राज तलवार, संस्थापक प्रबंधक श्रीमती निरूपेंद्र तलवार,अध्यक्ष निरूपेंद्र तलवार एवं मुस्कान तलवार, विद्यालय की निदेशक श्रीमती दीपिका विल्सन,उप-प्रधानाचार्य हरीश कांडपाल तथा समस्त शिक्षकों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि का श्रेय उनकी मेहनत,शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
