
लमगड़ा-भारतीय जनता पार्टी लमगड़ा मंडल की मासिक बैठक मंगलवार को हनुमान मंदिर लमगड़ा में मंडल अध्यक्ष हरीश सिजवाली की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक रूप से वंदे मातरम के गायन के साथ किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष हरीश सिजवाली ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की बैठकों को नियमित रूप से आयोजित किया जाना आवश्यक है जिससे संगठन के आगामी कार्यक्रमों का संचालन प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जा सके।उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय एवं संगठित बनाने का आह्वान किया।बैठक में उपस्थित मंडल प्रभारी मनीष जोशी (मंटू) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।साथ ही उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने का आग्रह किया।बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।बैठक के उपरांत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हनुमान मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया तथा उनकी देखरेख का संकल्प लिया।बैठक में मण्डल अध्यक्ष हरीश सिंह सिजवाली,गौरव सिंह बिष्ट,अध्यक्ष युवा मोर्चा कृष्णा बिष्ट,मंडल मीडिया संयोजक हिमांशु सिंह, महामंत्री एससी मोर्चा अध्यक्ष रमेश कुमार,भीम सिंह,जगदीश सिंह रावत, मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह बगडवाल, उमेश रावत, प्रताप सिंह,विनोद सिंह, आनंद सिंह चौहान और भुवन ढैला किसान मोर्चा अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
