अल्मोड़ा-नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर पार्षदों के एक शिष्टमंडल ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मोहन सिंह रावत एवं जूनियर इंजीनियर जीवेश वर्मा से मुलाकात कर अपनी नाराजगी व्यक्त की।पार्षदों ने विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई नालों का निर्माण कार्य अभी तक शुरू ही नहीं किया गया है, जबकि कुछ स्थानों पर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है।उन्होंने कहा कि संबंधित कार्यों को शुरू हुए करीब 7 से 8 माह का समय बीत चुका है लेकिन आज तक इन्हें पूरा नहीं किया गया,जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।शिष्टमंडल ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले 5 से 7 दिनों के भीतर लंबित कार्यों को शुरू कर उन्हें तेजी से पूरा करने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो नगर के पार्षदों को जनता के हित में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।पार्षदों ने कहा कि बरसात का मौसम नजदीक है और अधूरे नालों के कारण जलभराव एवं अन्य समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका बढ़ गई है।मुलाकात के दौरान पार्षद अंजू बिष्ट,विजय भट्ट,वैभव पांडे,राहुल जोशी,कुलदीप मेर एवं गीता बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।पार्षदों ने विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर जनता को राहत देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *