अल्मोड़ा-उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाली तीसरी सब जूनियर, कैडेट,जूनियर एवं सीनियर राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में जनपद अल्मोड़ा के 30 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता आगामी 29 मई से 31 मई 2026 तक काशीपुर स्थित लिटिल स्कॉलर्स स्कूल भल्ला फार्म प्रतापपुर ऊधमसिंह नगर में आयोजित की जाएगी।प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न जनपदों से सैकड़ों खिलाड़ी भाग लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के सचिव प्रदीप कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्मोड़ा जनपद के खिलाड़ी लंबे समय से इस प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं।खिलाड़ियों ने नियमित प्रशिक्षण शिविरों एवं अभ्यास सत्रों में भाग लेकर अपनी तकनीकी क्षमता और फिटनेस को मजबूत किया है।उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ी इस बार राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।उन्होंने आगे बताया कि इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांकर के सफल मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में ताइक्वांडो खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्णिम सफलता अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।साथ ही उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह एवं महासचिव रविशंकर फर्स्वाण ने शुभकामनाएं प्रेषित कर कहा कि खिलाड़ी अनुशासन के साथ उच्च स्तर का प्रदर्शन करेंगे और सफलताएं अर्जित करेंगे।प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट,जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।राज्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा जिसका आयोजन जून माह में मणिपुर में होना प्रस्तावित है।ऐसे में यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी।जिलाध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय गेम्स पदक विजेता राष्ट्रीय रैफरी, ताइक्वांडो प्रशिक्षक ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल अनुशासन,आत्मविश्वास और मेहनत का प्रतीक है।उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी लगन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट के नेतृत्व में आगामी ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए विशेष ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है जो विगत 20 दिनों से चल रहा है । जिसमें उच्च स्तर की ताइक्वांडो तकनीक,फाइटिंग स्किल, कॉन्फिडेंस,फिजिकल फिटनेस, और साथ ही साथ खिलाड़ियों को मनोवैज्ञानिक रूप से परिपक्व और आत्मविश्वासी बनाने के टिप्स और उच्च तकनीक, शैली, स्पोर्ट्स खेल का अभ्यास,ताइक्वांडो मनोविज्ञान का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि अल्मोड़ा के खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।ताइक्वांडो कोच कमल कुमार बिष्ट एवं टीम प्रबंधन द्वारा खिलाड़ियों को लगातार मार्गदर्शन दिया जा रहा है तथा प्रतियोगिता के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।खिलाड़ियों एवं अभिभावकों में प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में
ललित मोहन गैड़ा,काव्यांश बानी,कार्तिकेय पुरोहित,भावेश बेजेठा,रिद्धियान्शी बिष्ट, अंशिका बिष्ट,लतिका जमियाल, साक्षी रावल,सांची नेगी,मयंक सिंह गैड़ा,प्रतीक बिष्ट,मयंक पिलखवाल,शिवाय आर्या, दिव्यांश बानी,अवनि बिष्ट, दीक्षा दांगी,लावण्या चौहान, मानवी बिष्ट,सृष्टि,किरन बाफिला,मानव राठौर,हिमांशु बिष्ट,सौम्य खैर,लक्ष्मी बिष्ट, निष्ठा बोरा,याशिका तिवारी, नीरज बघरी,दीपक कुमार, मुकेश शर्मा एवं हर्षित बिष्ट शामिल हैं।डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के कोषाध्यक्ष पंकज कुमार,उपसचिव अन्नत बिष्ट, उपाध्यक्ष किरण जोशी,सदस्य राजेंद्र सिंह राणा,मीरा रायल, विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,जिला कीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा, मनोज सनवाल,आशीष वर्मा, दीपक वर्मा,कुन्दन कुमार बिष्ट,गिरीश मल्होत्रा,महेंद्र सिंह बिष्ट,रवि रौतेला, हरीश कनवाल,मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट आदि ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *