

अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है,जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।इस क्रम में दिनांक 23 मई को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में प्रभारी चौकी मोरनौला नरेश कोहली मय पुलिस टीम द्वारा मोतियापाथर क्षेत्र में चेकिंग के दौराने एक व्यक्ति के कब्जे से 754 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया।अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में एन डी पी एस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।बरामदगी में 754 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है जिसकी कीमत 1,50,800/-रुपये है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण रहीस सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र नन्हे निवासी ग्राम घमोईया पो ककेड़ी हरदोई जिला हरदोई (उ0प्र0) है।गिरफ्तारी टीम में नरेश कोहली प्रभारी चौकी मोरनौला थाना लमगड़ा,हेड कानि दीपक सिंह महरा थाना लमगड़ा,हेड कानि प्रदीप सिंह रौतेला थाना लमगड़ा एवं कानि केशव सिंह भौंत थाना लमगड़ा शामिल रहे।

