अल्मोड़ा-आज आयोजित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण अभियान को स्व. भुवन चंद्र खंडूरी के निधन के समाचार प्राप्त होने के बाद स्थगित कर दिया गया।तत्पश्चात उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं प्रशिक्षणार्थियों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।नेताओं ने उनके निधन को प्रदेश और राष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. खंडूरी सादगी, ईमानदारी और अनुशासन की प्रतिमूर्ति थे।उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श और कार्यशैली सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती रहेगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कहा कि खंडूरी जी ने उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व बेहद सरल एवं जनहित के प्रति समर्पित था। उनके निधन से भाजपा परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि स्व. खंडूरी जी एक कुशल प्रशासक एवं दूरदर्शी नेता थे। उनका राजनीतिक जीवन स्वच्छ छवि और जनसेवा का उदाहरण रहा।
पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि खंडूरी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सदैव संगठन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति प्रसाद गैरोला ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि खंडूरी जी के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *