
अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है,जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।दिनांक 18.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा केदार उदयपुर रोड में ग्राम उदयपुर डोभरी गधेरा के पास चेकिंग दौरान एक फॉर्च्यूनर कार संख्या- CH 01-AR-9289 की तलाशी लेने पर वाहन की डिग्गी में रखे 3 कट्टों से क्रमश: 20.100 किलो,16.150 किलो व 18.200 किलो (कुल 54.450 किलो) अवैध गांजा बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में मु0 एफआईआर- 06/2026 धारा 8/20/60 एन डी पी एस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।कार को सीज किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण हिम्मत सिंह बोरा उम्र 36 वर्ष पुत्र हरि सिंह निवासी वार्ड नं0-9 प्राइमरी स्कूल के पास दुर्गापुरी, रामनगर जिला नैनीताल,भरत रावत उम्र- 25 वर्ष पुत्र आनन्द सिंह रावत निवासी नई बस्ती पुछड़ी,रामनगर जिला नैनीताल है।बरामदगी में 54.450 किलो गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत 13,61,250 रुपये है।एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा देघाट पुलिस टीम को 1,000 रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।थाना देघाट पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद,अपर उ0नि0 गंगा प्रसाद,हेड कानि0 करुण मिश्रा,कानि0 उपेन्द्र सिंह,कानि0 नीरज बिष्ट शामिल रहे।


