अल्मोड़ा-उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) इकाई अल्मोड़ा द्वारा रविवार को चौसली से बार्समी तक विभिन्न गांवों में “घर-घर चर्चा, घर-घर पर्चा” कार्यक्रम के तहत सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों और प्रमुख मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।अभियान के दौरान यूकेडी नेताओं ने उत्तराखंड में स्थानीय लोगों को 80 प्रतिशत रोजगार में प्राथमिकता देने, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, मूल निवास 1950 लागू करने, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने, पलायन रोकने तथा गांवों में खेती के लिए चकबंदी लागू करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।कार्यक्रम के दौरान मीना देवी, लक्ष्मी देवी, कमला लटवाल (ग्राम प्रधान), शांति लटवाल, देवेंद्र लटवाल, नवीन कुमार, प्रेम सिंह, रंजीत सिंह, पूर्व प्रधान पान सिंह लटवाल, उमेद सिंह, रघुवर सिंह लटवाल और दीवान सिंह लटवाल सहित कई लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम में यूकेडी जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, सरपंच जगदीश सिंह लटवाल, कार्यकारी अध्यक्ष पान सिंह लटवाल, केंद्रीय संयुक्त सचिव तिलोक लटवाल, केंद्रीय संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ नरेंद्र सिंह बिष्ट, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रघुवीर सिंह भाकुनी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीपा जोशी, किरण मेहरा, युवा प्रकोष्ठ केंद्रीय कोषाध्यक्ष वरुण चंदोला, हरीश चंदोला, राहुल मिश्रा, गोपाल कार्की, यूसुफ तथा ज्योति दानू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *