अल्मोड़ा-नगर के प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल राम प्रसाद टम्टा मार्ग की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय पार्षद वैभव पांडे ने गहरा रोष जताया है।उन्होंने शीघ्र सड़क का सुधारीकरण कराने की मांग उठाते हुए कहा कि लंबे समय से मार्ग बदहाल स्थिति में पड़ा है,जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पार्षद वैभव पांडे ने कहा कि यह मार्ग नगर के बाजार क्षेत्र को जोड़ने वाला मुख्य लिंक मार्ग है, जहां प्रतिदिन भारी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों,स्कूली बच्चों,व्यापारियों एवं पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी इसी मार्ग पर स्थित है, बावजूद इसके सड़क की हालत लगातार खराब बनी हुई है।स्थानीय लोगों ने भी सड़क की दुर्दशा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बरसात के दौरान मार्ग की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है,जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।कई स्थानों पर सड़क उखड़ चुकी है और जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ती है।पार्षद वैभव पांडे ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत एवं सुधारीकरण कार्य शुरू करने की मांग की है, ताकि स्थानीय जनता को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *