अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में उत्तराखंड सरकार में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया। कुलपति से शिष्टाचार भेंट के दौरान विद्यार्थियों में शिक्षण के प्रति अभिरुचि जगाने,शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने, एक्सचेंज प्रोग्राम हेतु विद्यार्थियों को अन्य विश्वविद्यालय प्रतिभाग कराने आदि को लेकर चर्चा हुई।इस चर्चा में अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर अजय वर्मा भी साथ रहे।साथ ही कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट,सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह,सभासद अर्जुन बिष्ट, जयमित्र सिंह बिष्ट,लियाकत अली उपस्थित रहे।

