अल्मोड़ा-सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में शारदा पब्लिक स्कूल की छात्रा तनिष्का साह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमर्स संकाय में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया है।तनिष्का साह श्रीमती रीना साह एवं हिमांशु साह की पुत्री हैं तथा गंगोला मोहल्ला अल्मोड़ा की निवासी हैं।छात्रा की इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने तनिष्का को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।वहीं क्षेत्रवासियों और परिचितों ने भी छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *