अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशों के अनुपालन में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 11.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उनि बृजमोहन भट्ट मय पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान एक फॉर्च्यूनर कार चालक द्वारा वाहन में अनाधिकृत रुप से नीली-लाल लाईटों व हूटर का प्रयोग करते हुए पाया गया, जिसको पुलिस टीम ने हटवाकर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।साथ ही चालक को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो।

