अल्मोड़ा-चन्द्रशेखर घोडके एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन व सीओ अल्मोड़ा/ यातायात बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात अल्मोड़ा हयात सिंह द्वारा जनपद अल्मोड़ा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।ट्रैफिक प्लान के तहत एनटीडी तिराहा से शिखर तिराहा मार्ग पर आने वाले समस्त चारपहिया वाहनों का आवागमन स्कूल समय के दौरान पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।निर्धारित समयानुसार प्रातः 07.00 बजे से 08.30 बजे तक तथा दोपहर 12.30 बजे से 14.30 बजे तक उक्त मार्ग पर चारपहिया वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया गया है।यातायात पुलिस द्वारा आमजन से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी है जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *