लमगड़ा-भारतीय जनता पार्टी लमगड़ा मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को हनुमान मंदिर लमगड़ा में मंडल अध्यक्ष हरीश सिज़वाली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों,जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक का संचालन मंडल महामंत्री जगदीश रावत ने किया।बैठक में मंडल प्रभारी मनीष जोशी (मंटू),मंडल अध्यक्ष हरीश सिजवाली,ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत सहित मंडल एवं बूथ स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को प्रत्येक बूथ स्तर पर सुनने एवं उसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया,ताकि सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जा सके।इसके साथ ही बैठक में महिला सशक्तिकरण,महिला सहभागिता एवं केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर भी विशेष चर्चा की गई।कार्यकर्ताओं से महिलाओं की संगठन एवं सामाजिक गतिविधियों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने का आह्वान किया गया।मंडल प्रभारी मनीष जोशी (मंटू) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक संचालन करना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना आवश्यक है।उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि लमगड़ा मंडल से भाजपा को संगठनात्मक एवं राजनीतिक रूप से और अधिक सशक्त बनाना है तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलानी है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से मन की बात कार्यक्रम के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।वहीं मंडल अध्यक्ष हरीश सिजवाली ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं और संगठन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया।इसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में हुई शानदार जीत के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई।मासिक बैठक में मोहित मेर, प्रेम सिंह,मदन सिंह रावत,देवेंद्र सिंह रावत,भीम सिंह, प्रताप सिंह,हरीश कपकोटी,भुवन ढैला,किशन सिंह, रमेश कुमार,भावना बिष्ट,ललिता ढेला,नीमा ढैला,हिमांशु कनवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *