अल्मोड़ा-शासन के निर्देश पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को नगर के सरकारी और निजी पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान टीम ने प्रत्येक केंद्र पर तकनीकी कक्षों से लेकर रजिस्ट्रेशन काउंटर समेत अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। वहीं सभी केंद्रों को अल्ट्रासाउंड संबंधी दस्तावेजो में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।निरीक्षण टीम ने प्रभारी सीएमओ डॉ. अरविन्द पांगती ने बताया कि का मुख्य उद्देश्य पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत केंद्रों पर रखे जाने बाले दस्तावेजों और अन्य अनिवार्य व्यवस्थाओं की जांच करना था। बताया कि टीम ने एएनसी रजिस्टर,लॉग बुक और फॉर्म-एफ सहित सभी दस्तावेज व्यवस्थित और मानकों को परखा। इस दौरान केद्रों में सभी दस्तावेज व्यवस्थित और मानकों के अनुरूप पाए गए। सीएमओ ने केंद्र संचालकों को निर्देशित किया कि अल्ट्रासाउंड से जुड़े सभी दस्तावेजों में पारदर्शिता रखें और मरीजों की पूरी जानकारी अनिवार्य रूप से दर्ज करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे। यहां एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित,नायब तहसीलदार करिश्मा जोशी,डॉ. सना अंसारी,जिला समन्वयक धीरज साह,गिरीश जोशी आदि रहे।जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने नगर में संचालित रुद्राक्ष क्लिनिक, डॉ. एनएस. चौहान क्लिनिक एंड हार्ट सेंटर,अंजलि हॉस्पिटल,जीवन ज्योति हॉस्पिटल,जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा,महिला चिकित्सालय अल्मोड़ा,समर्थ मेडिस्कैन नियर होली एंजेल अल्मोड़ा समेत आदि अल्ट्रासाउंड केद्रों का निरीक्षण किया।
