अल्मोड़ा-पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में नमन गुरुरानी प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा अपने प्रतिष्ठान में भारतीय जनता युवा मोर्चा साथियों संग झाल मुड़ी खाकर जीत का उत्सव मनाया गया।भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए विशेष उत्सव मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा नमन गुरुरानी ने कहा कि यह विजय देश की जनता के विश्वास, राष्ट्रहित की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की जीत है।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी,पार्षद अमित शाह मोनू,महामंत्री चन्दन बहुगुण,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जोशी,सोशल मीडिया प्रभारी संजय भट्ट,नीरज सांगा,पारस कांडपाल,मोहित बिष्ट,हर्षित बिष्ट,वैभव जोशी सहित कई युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
