अल्मोड़ा-केरल विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास,बदलाव की इच्छा और कांग्रेस की नीतियों पर मुहर है।उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने पिछले वर्षों की सरकार के खिलाफ मतदान करते हुए कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन को स्पष्ट जनादेश दिया है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि केरल में कांग्रेस गठबंधन को मिली बड़ी बढ़त यह दर्शाती है कि जनता ने भ्रष्टाचार,अहंकार और जनविरोधी नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है।उन्होंने आगे कहा कि यह जीत केवल चुनावी जीत नहीं,बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास की राजनीति की जीत है।कांग्रेस पार्टी जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और एक पारदर्शी व जनहितकारी सरकार देगी।जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत,समर्पण और संगठन की एकजुटता के कारण यह ऐतिहासिक सफलता संभव हो पाई है और 2027 में कांग्रेस उत्तराखण्ड में भारी बहुमत से चुनाव जीतने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *