अल्मोड़ा-समाज कल्याण विभाग उत्तराखण्ड एवं उत्तराखण्ड वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 29 एवं 30 अप्रैल 2026 को हल्द्वानी (नैनीताल) में वरिष्ठ नागरिकों हेतु खेल एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।इसी क्रम में आज जनपद अल्मोड़ा की वरिष्ठ नागरिकों की फुटबॉल टीम को जिलाधिकारी अंशुल सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के द्वारा रघुनाथ सिटी मॉल अल्मोड़ा से प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।जिलाधिकारी ने टीम के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी ।जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने तथा उनके योगदान को सम्मानित करने का उद्देश्य है।टीम में जनपद के वरिष्ठ खिलाड़ी जंग बहादुर थापा,मनोज सनवाल,आशीष वर्मा,अनुप साह,डॉ. जे.सी. दुर्गापाल,नरेन्द्र सिंह,राजेन्द्र प्रसाद गुरूरानी,कमालउद्दीन, करन सिंह मर्तोलिया,हीरा सिंह रावत एवं नरेन्द्र सिंह बिष्ट सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डे,टीम कोच हरीश कनवाल तथा विभागीय कार्मिक भी उपस्थित रहे।
