अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है,जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।इस क्रम में दिनांक 25 अप्रैल को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय प्रभारी एसओजी व प्रभारी एएनटीएफ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लोधिया बैरियर अल्मोड़ा में चेकिंग के दौरान एक कर संख्या UK02 5247 को चेक किया गया तो 3 युवकों के कब्जे से 488 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया।अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एन डी पी एस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।वाहन को सीज किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण हिमांशु बोरा उम्र 21 वर्ष पुत्र सुरेंद्र सिंह बोरा निवासी कार रोड लालकुआं जिला नैनीताल,सुमित सिंह दानू उम्र 18 वर्ष पुत्र गजेंद्र सिंह दानू निवासी इंद्रानगर बिन्दुखत्ता थाना लालकुआं जिला नैनीताल एवं साहिल टम्टा उम्र 19 वर्ष पुत्र गणेश प्रसाद निवासी लोभ जिला बागेश्वर है।बरामदगी में 488 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है जिसकी कीमत 97,600 रुपये है।कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश बोरा कोतवाली अल्मोड़ा,हेड कानि0 शिवराज सिंह राणा कोतवाली अल्मोड़ा,हेड कानि0 जगपाल सिंह एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 इरशाद उल्ला एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 राकेश खेतवाल एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *