अल्मोड़ा-प्रदेश सरकार में दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने रविवार को ग्राम पंचायत चौसली,खूंट,धामस, ज्यूड कफून गांव का भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।मौके पर सक्षम अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों को समाधान का आश्वासन दिया।भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की समस्या से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं,सड़क निर्माण नहीं होने से लोगों को आवगमन से भी परेशानियां उठानी पड़ रही है। जिस पर दर्जा मंत्री ने मौके पर अधिकारियों से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य है कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जो जनहितकारी योजनाएं हैं उसका लाभ लेने से कोई भी वंचित न रहे।कहा कि प्रदेश की धामी सरकार हर व्यक्ति तक पहुंच लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रही है।इस मौके पर यहां मंडल अध्यक्ष हवालबाग संजय बिष्ट, इंदर सिंह लटवाल,उमेश सिंह लटवाल,हयात सिंह लटवाल, मनोहर सिंह,गोपाल सिंह बिष्ट, धरम सिंह,दीवान सिंह बिष्ट, जगत सिंह लटवाल,राजेंद्र सिंह लटवाल,अमर सिंह लटवाल, पान सिंह,पार्षद अर्जुन बिष्ट, पार्षद अमित साह मोनू,कृष्ण बहादुर,रमेश धपोला,मनीष बिष्ट,सुंदर मटियानी,कुंदन बिष्ट, आंनद डंगवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
