अल्मोड़ा-स्वर्गीय सोबन सिंह जीना की जन्म भूमि सुनौली पहुंचकर दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर राज्यमंत्री का मंडल ताकुला के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह पिलखवाल ने कहा कि स्वर्गीय सोबन सिंह जीना हम सब के प्रेरणा स्रोत रहे हैं और हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर भारतीय जनता पार्टी को और आगे ले जाना है और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का हमारा लक्ष्य होना चाहिए ताकि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजना हर लाभार्थी तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर गतिमान है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह डंगवाल,महामंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट,भूधर भाकुनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, प्रदीप सिंह नगरकोटी,मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह भाकुनी,तारा नगरकोटी,मदन सिंह बिष्ट,रघुवर सिंह पिलख्वाल,पुष्पा पिलख्वाल,दीवान आर्य,राजू नेगी,चंदन सिंह बिष्ट सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *