अल्मोड़ा-पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर यह निर्णय लेने का सबसे उपयुक्त समय है।कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद टम्टा ने कहा कि तीन और चार नवंबर को प्रदेश की सरकार की ओर से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।कहा कि जनता की भावनाओं के अनुरूप गैरसैंण को राजधानी बनाना जरूरी है। राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर यह निर्णय लेने का सबसे उपयुक्त समय है। कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी देहरादून आ रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस सत्र में ऐतिहासिक फैसला लेगी। यहां प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पीतांबर पांडे समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *