अल्मोड़ा-आज राजकीय शिक्षक संघ सदन अल्मोड़ा में राजकीय शिक्षक संघ जनपद अल्मोड़ा कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में एल. टी से प्रवक्ता पदों में पदोन्नति, प्रधानाध्यापक /प्रधानाचार्य पदों पर शतप्रतिशत पदोन्नति,प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को निरस्त करने,अटल उत्कृष्ट राजकीय विद्यालयों में स्थानांतरण में अपनाये जा रहे दोहरे मापदंड आदि पर व्यापक चर्चा कर इन मुद्दों को प्रांतीय बैठक में रखने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।इसके साथ ही परिषदीय परीक्षा मूल्यांकन में अवकाश के दिनों में मूल्यांकन के प्रतिकर अवकाश,कतिपय विकासखंडों में विशिष्ट अवकाश देयता में हो रही विसंगतियों आदि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा से वार्ता कर समस्या निदान हेतु प्रस्ताव पारित किए गये।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल ने एवं संचालन जिला मंत्री राजू महरा ने किया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह भंडारी,उपाध्यक्ष (महिला) मीनाक्षी जोशी,संयुक्त मंत्री (महिला) राधा लसपाल,संगठन मंत्री महिला लता वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग डॉ गोविंद सिंह रावत,ब्लॉक मंत्री खुशहाल सिंह महर,ब्लॉक अध्यक्ष भैसियाछाना भारत भूषण जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष ताकुला ललित कुमार तिवारी,ब्लॉक मंत्री वीरेंद्र सिजवाली, ब्लॉक मंत्री धौलादेवी नितेश कांडपाल उपस्थित रहे।भौतिक रूप से बैठक के उपरांत विभिन्न विकास खंडों की वर्चुअल बैठक संपादित की गई। वर्चुअल बैठक में जिला संयुक्त मंत्री प्रकाश भट्ट,जिला संगठन मंत्री जीवन सिंह नेगी,जिला आय व्यय निरीक्षक चन्दन सिंह रावत,ब्लॉक अध्यक्ष ताड़ीखेत डॉ शिवराज सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष स्याल्दे मान सिंह रावत, ब्लॉक मंत्री हरीश नेगी,ब्लॉक अध्यक्ष सल्ट सुरेंद्र सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष चौखुटिया धर्मवीर सिंह,ब्लॉक मंत्री भिकियासैण मनोज कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष लमगडा गिरीश पांडे सहित सभी विकासखंडों के प्रतिनिधि सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *