अल्मोड़ा-साह चौधरी समाज अल्मोड़ा की मासिक बैठक रविवार को थाना बाजार स्थित कुंदन लाल साह स्मारक सभागार में संपन्न हुई।बैठक में निर्णय लिया गया कि शैक्षिक सत्र 2024-25 में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को आगामी 22 जून को सम्मानित किया जाएगा।बैठक में समाज के लोगों की आगामी जनगणना में सही भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शाह चौधरी समाज की पृथक गणना पर भी विचार-विमर्श किया गया।साथ ही समाज में विवाह के अवसरों पर सहयोग के लिए घुलिअर्ध्य की चौका की व्यवस्था शुरू करने का भी निर्णय लिया गया ताकि पारिवारिक आयोजनों में सामूहिक सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।बैठक में समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रकाश साह,दीप लाल शाह,प्रभात लाल शाह, इंजीनियर सिद्धार्थ शाह,बच्ची नाथ साह,शैलेंद्र शाह,भगवती शाह,प्रभात चौधरी,सुदर्शन लाल शाह,हर्षवर्धन चौधरी,दीपक शाह,उदय राज साह,बृजेश शाह,पवन शाह,सुंदरलाल चौधरी, अनूप शाह,दिनेश शाह,राजेंद्र प्रसाद शाह,निर्मल साह और निरंजन शाह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *