अल्मोड़ा-कल दिनांक 22 मई गुरुवार को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी एवं कांग्रेस के जिलाधिकारी घेराव को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह और नगर व्यापार मंडल के महासचिव वकुल साह ने जनहित का कार्य बताया है। जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब की स्थिति विगत एक साल से खराब है और बरसात सर पर है।बरसात में सरकार काम शुरू करके इस राष्ट्रीय राजमार्ग को तीन चार महीने बंद करने की सोच रही है जिसकी सीधी मार अल्मोड़ा की जनता और व्यापारी को पड़नी है। एक साल से क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग के कारण व्यापार,पर्यटन,ट्रांसपोर्ट सब की हालात खराब है।मैदानी क्षेत्रों से पर्यटक क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत देखकर अल्मोड़ा की तरफ आने से बच रहा है और दूसरी तरफ कैची के जाम के कारण सब कुछ प्रभावित हुआ है।तीन जिलों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब का कागजी समाधान निकालने में डबल इंजन की सरकार को एक साल लग गया है और काम की स्थिति को देखकर लगता है कि एक,दो साल और स्थिति कभी खुली कभी बंद जैसी रहनी है।वही नगर के महासचिव वकुल साह ने कहा है कि एक साल से धरने ज्ञापन देने के अलावा कोई कार्यवाही इस समस्या को लेकर नहीं की गई है।आज एक साल से किसी व्यापारी को छोटा सा सामान लेने भी हल्द्वानी जाना पड़ता है तो वह शाम को लौटकर वापस अल्मोड़ा नहीं आ सकता और क्वारब में काम की स्थिति को देखकर लगता है एक साल और डर के साए में अल्मोड़ा,बागेश्वर, पिथौरागढ़ की जनता को दिन गुजारने होंगे।कहा कि एक मशीन और 4 या 5 मजदूर लगाकर सरकार खाना पूर्ति कर रही है।कुछ समय में बरसात में इस पूर्णतः बंद कर दिया जाएगा, जिससे महंगाई और किराया दुगना हो जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का कहना है कि रात को रोड बंद करने के बाद उसपर कोई भी कार्य नहीं हो रहा है।मार्ग को बंद करके प्रसाशन सिर्फ अपनी जिम्मेदारियों से बच रहा है।अगर यही क्वारब मार्ग चार धाम का मार्ग होता तो सरकार और प्रशाशन छः महीने में इस मार्ग का स्थाई समाधान निकाल देता। दोनों व्यापारी नेताओं ने जनहित के इस धरने को सफल बनाने के लिए सभी से उपस्थित रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *