अल्मोड़ा-शेराघाट के भूमिया देवता मंदिर भैंसियाछाना में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज धज कर सरयू नदी से कलश यात्रा निकाली। विधायक मनोज तिवारी ने भी कलश यात्रा में भाग लिया।सुबह सरयू नदी के पवित्र जल को कलश में भरकर महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा बीणामहादेव मंदिर से शेराघाट बाजार होते हुए भूमिया देवता मंदिर पहुंची। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं के अलावा सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण कलश यात्रा में शामिल हुए। यज्ञाचार्य पंडित कुलदीप उपाध्याय ने धार्मिक विधि विधान तथा मंत्रोच्चारण के साथ देवताओं का आह्वान किया। कथावाचक पं. नवीन चंद उपाध्याय ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भागवत कथा की महिमा बताते हुए कहा की भागवत कथा सुनने मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। मुख्य यजमान मदन मोहन पांडे ने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर भागवत कथा सुनने का आग्रह किया तथा बताया कि सात दिवसीय भागवत कथा का समापन 25 मई को हवन और भंडारे के साथ होगा। इस अवसर पर दरवान सिंह रावत, वसंत नेगी, हरीश डसीला, त्रिलोचन उप्रेती, आयोजनकर्ता चंद्रा देवी पांडे, मुख्य व्यवस्थापक नंदा वल्लभ पांडे सुंदर मेहता, शिवमंगल पांडे, ग्राम प्रधान मोहन चंद जोशी, खीमानंद भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *