अल्मोड़ा-आज पन्याउड़ियार वार्ड के सीमेंट कोठी में एक सांप घुस गया जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पार्षद अमित साह मोनू को दी गई। अमित साह मोनू द्वारा वन विभाग के क्यूं आर टी प्रभारी सत्येंद्र सिंह नेगी से वार्ता की गई उसके बाद तत्काल वन विभाग के क्यूं.आर.टी श्रमिक नीरज नेगी और मनोज जोशी मौके पर पहुंचे और सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।इस बीच नगर क्षेत्र में काफी सांप देखे जाने लगे हैं और वन विभाग द्वारा तत्काल से इनको रेस्क्यू कर जंगलों में छोड़ा जा रहा है। विदित हो कि पार्षद अमित साह मोनू अपने वार्ड के साथ ही पूरे नगर क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं।चाहे मामला लोगों के घरों में घुसे सांप पकड़ने का हो,चाहे मामला जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सालय ले जाने का हो,चाहे मामला किसी मरीज को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करने अथवा रक्तदाता ढूंढने का हो,चाहे मामला बेजुबान जानवरों के ईलाज का हो अमित साह मोनू 24×7 जनहित के कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं।अपने हंसमुख एवं मिलनसार स्वभाव के कारण अमित साह मोनू काफी लोकप्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *