अल्मोड़ा-पहलगांव आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए किये गये आपरेशन सिंदूर के सफल होने पर देश के सैनिकों के सम्मान में शौर्य सम्मान यात्रा 13 मई से 23 मई तक 11 दिन तिरंगा यात्रा के रूप में निकाली जा रही है।इसी क्रम में आज अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश नयाल की अध्यक्षता में चौहानपाटा के मयंक पैलेस में एक बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने किया।बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।तिरंगा यात्रा में सभी सांस्कृतिक दलों, सामाजिक संगठनों,भूतपूर्व सैनिको व आम जनता से श शामिल होने का आह्वान किया गया।तिरंगा यात्रा को लेकर समय,स्थान,दिन को लेकर मंथन किया गया।जिसमें तय हुआ कि 16 मई को 11 बजे सुबह आर्मी गेट से शहीद पार्क शिखर चौराहे तक शोर्य सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।बैठक में जिलाध्यक्ष महेश नयाल,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,महिपाल बिष्ट,मीना भैसोड़ा,जिला मंत्री संजय डालाकोटी, जिला सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र जोशी,महिला मोर्चा महामंत्री रेखा आर्य,हरीश कनवाल,पार्षद राहुल जोशी,देवेन्द्र भट्ट,जगदीश नगरकोटी, आशीष जोशी,मयंक रौतेला,कमल नेगी सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *