अल्मोड़ा-विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा राजकीय महाविद्यालय गनाई-गंगोली और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग का निरीक्षण किया।इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय में पठन-पाठन,शैक्षणिक गतिविधियां, संरचनात्मक विकास आदि को लेकर विस्तार से जानकारी ली।इसके साथ ही प्रयोगशाला,कक्षा कक्ष,कंप्यूटर कक्ष और भवनों का निरीक्षण किया।उन्होंने इस दौरान महाविद्यालयों के प्राचार्यों और प्राध्यापकों के साथ संवाद किया।इस अवसर पर उनके साथ कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ महेंद्र सिंह राणा भी उपस्थित रहे।
