अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.05.2025 की सायं लखरकोट से लगभग 400 मीटर पहले कैंटर सं0-UK19CA8282 को चेक किया गया,कैटर में कबाड़ भरा हुआ था,पुलिस टीम द्वारा भली-भांति चेक किया तो कबाड़ के नीचे 03 बोरों में कुल 34.145 किग्रा० अवैध गांजा बरामद हुआ,तत्पश्चात 02 अभियुक्तों शमशेर अली उर्फ छम्मा व मौ0 यामीन को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में FIR No 8/25 धारा 08/20/60 NDPS अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।वाहन को सीज किया गया।अभियुक्तों के विवरण में शमशेर अली उर्फ छम्मा उम्र 44 वर्ष पुत्र मुन्नू निवासी नया झरना प्लाट 16 पीरुमदारा रामनगर,मौ0 यामीन उम्र 34 वर्ष पुत्र रियासत हुसैन निवासी शाहपुर थाना भोजपुर मुरादाबाद शामिल हैं।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग यह गांजा तनसाली सैंण से खरीदकर रामनगर ले जा रहे थे,जहां हमें यह गांजा एक अन्य व्यक्ति को देना था,जिससे वह हमे पैसे देता और हम आपस बांट लेते।गांजा बेचने और रामनगर मे जिसको देने जा रहे थे दोनों के बारे में पुलिस द्वारा आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।बरामदगी में कुल 34.145 किग्रा०अवैध गांजा बरामद हुआ है जिसकी कुल कीमत 8,53,625 रुपये है।सल्ट पुलिस टीम में उ०नि० श्रीमती सरोज कम्बोज,अपर उ0नि0 लखविंदर सिंह,हे०कानि० कपिल कुमार,कानि० विपिन कुमार,कानि० हेमन्त मनराल शामिल रहे।
