अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में कार्यवाही में थाना देघाट में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 5 अप्रैल की रात्रि को सुरमोली तिराहे करीब 300 मीटर घुगुती रोड से टाटा नेक्सॉन कार न- DL14 CJ 1385 से 3 अभियुक्तों के कब्जे से 3 कट्टों में कुल 29.986 किग्रा० अवैध गांजा बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में धारा 08/20/60 NDPS अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।वाहन को सीज किया गया।अभियुक्तों के विवरण में कमल सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम सरकथल थाना बादली टांडा जनपद रामपुर,हाल उधम सिंह नगर से बी एस सी नर्सिंग कर रहा है।दीपक कुमार पुत्र कमल राम निवासी ग्राम चकर गाँव थाना सल्ट ज़िला अल्मोड़ा,हिमांशु रावत उर्फ मकाऊ पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम चित्रकूट कॉलोनी थाना रामनगर जिला नैनीताल हैं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया गया कि वह गांजा सराईखेत से लाकर रामनगर ले रहे थे।जिसे कम दामों खरीदकर रामनगर ले जा रहे थे,जहां अधिक दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। गाँजे बारे में अन्य जानकारी की जा रही है।तस्करों के सरगना हिमांशु रावत उर्फ़ मकाऊ के आपराधिक इतिहास में हिमांशु मार्च 2025 में ही जेल छूटा है।FIR NO. 464/2021 धारा 8/20 NDPS ACT चालानी कोतवाली रामनगर जिला नैनीताल,FIR NO. 578/2021 धारा 323/341/504 चालानी कोतवाली रामनगर जिला नैनीताल,FIR NO. 37/23 धारा 3/25 शस्त्र अधि० चालानी कोतवाली रामनगर जिला नैनीताल,FIR NO. 363/23 धारा 307/34 चालानी कोतवाली रामनगर जिला नैनीताल,FIR NO. 531/23 धारा 147/148/323/307/504/506 भादवि व 3/25 शस्त्र अधि० चालानी कोतवाली रामनगर जिला नैनीताल में दर्ज हैं।बरामदगी में कुल 29.986 किग्रा०अवैध गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत 7,49,650 रुपये है।देघाट पुलिस टीम में उ०नि० गंगा राम गोला,हे०कानि० सुरेंद्र कुमार,हे०कानि० महेंद्र कुमार,कानि० उपेन्द्र यादव,कानि० श्री सुरेंद्र सिंह
तथा थाना भतरौजखान में
थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में दिनांक 5 अप्रैल की रात्रि में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा बासोट भिकियासैंण रोड पर चेकिंग के दौरान इन्डिका कार UP62AE 6599 को चैक किया गया तो 3 अभियुक्तों के कब्जे से कुल वजन 6.71 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए,थाना भतरौजखान में अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर वाहन सीज किया गया।अभियुक्तगणों का नाम व पता रिजवान कुरैशी उम्र 28 वर्ष पुत्र जहीर अहमद निवासी ब्लाक रोड टंकी चौराहा के पास रामनगर जिला नैनीताल,मो० अबुजर उम्र 29 वर्ष पुत्र बिलाल निवासी ब्लाक रोड खताड़ी बड़ी मस्जिद के पास रामनगर जिला नैनीताल,मो० परवेज उम्र 28 वर्ष पुत्र अब्दुल रब निवासी कार्बेट नगर कॉलोनी ग्राम पुछड़ी थाना रामनगर जिला नैनीताल है।बरामदगी में 6.71 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत-1,67,750 रुपये है।भतरौजखान पुलिस टीम में प्रभारी चौकी भिकियासैंण संजय जोशी,हे कानि श्रवण सैनी,कानि अरविन्द चौधरी,कानि संजीव कुमार शामिल रहे।
