अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।आज दिनांक 4 अप्रैल की प्रातः अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह,सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सभी थानों के ग्रामीण, कस्बा,नगरीय क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग टोलियां बनाकर वृहद सत्यापन अभियान चला कर कुल 63 मकान मालिकों/ठेकेदारों/बाहरी लोगों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी जिसमें लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।इस दौरान लगभग 700-800 लोगो को चेक किया गया।कोतवाली अल्मोड़ा से आज प्रातः प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में लगभग 70 पुलिस जवानों द्वारा नगर क्षेत्र में अलग-अलग 4-4 टोलिया बनाकर धारा की तूनी,एडम्स क्षेत्र,नियाजगंज व भ्यारखोला क्षेत्र में सघन सत्यापन चेकिंग अभियान चलाया गया।जिसमें बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 7 मकान मालिकों के विरुद्घ 83 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कुल 60,000 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले कुल 10 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।थाना सल्ट से थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 1 मकान मालिक के विरुद्घ 83 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत 5,000 हजार रुपये की नगद चालानी कार्रवाई की गई।साथ ही बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले कुल 4 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।थाना देघाट से प्रभारी थानाध्यक्ष देघाट गंगा राम गोला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 1 मकान मालिक के विरुद्घ 83 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत 5,000 हजार रुपये की नगद चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूर करने वाले कुल 7 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।थाना लमगड़ा से थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन मजदूर रखने पर 1 ठेकेदार व 1 दुकानदार द्वारा अपनी वेल्डिंग की दुकान में बिना सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार व दुकानदार के विरुद्ध 83 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 5000-5000 रुपये का नगद चालानी कार्यवाही की गयी। साथ ही बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले कुल 8 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।थाना दन्या से प्रभारी थानाध्यक्ष दन्या भगवान गिरी के नेतृत्व पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 1 मकान मालिक के विरुद्घ 83 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत 10,000 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले कुल 6 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।थाना भतरौजखान से थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 1 मकान मालिक के विरुद्घ 83 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत 10,000 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई।साथ ही बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले कुल 5 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।थाना सोमेश्वर से प्रभारी थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले कुल 5 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।थाना चौखुटिया से प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट के नेतृत्व पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले कुल 5 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।जनता से अपील भी की गई कि अपने किराएदार, घरेलू नौकर,मजदूर आदि का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं,यह आपके और आपके आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। सत्यापन में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध अल्मोड़ा पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *