अल्मोड़ा (कोसी)-अल्मोड़ा कोसी में आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का शुभारंभ प्रभु श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यह अभ्यास वर्ग तीन सत्रों में संपन्न हुआ जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली,उद्देश्य और राष्ट्रीय घटनाओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।इस अवसर पर करण सिंह जिला महामंत्री के द्वारा इंडिया हेल्थ लाइन के चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें 60 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रमुख रूप से बीपी,शुगर,फैट,कैलोरीज,कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई।अच्छे स्वास्थ्य शिविर के आयोजन हेतु नरेंद्र सिंह बिष्ट जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा राष्ट्रीय बजरंग दल का विशेष आभार व्यक्त किया गया।प्रथम सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की स्थापना, लक्ष्य व कार्य विस्तार पर प्रकाश डाला।उन्होंने पहलगाम आतंकी हमला,मुर्शिदाबाद और नैनीताल की हालिया घटनाओं का उल्लेख करते हुए हिंदू समाज को संगठित व सतर्क रहने की आवश्यकता बताई।द्वितीय सत्र में हनुमान चालीसा अभियान पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट नंदू ने बताया कि वर्तमान में 25 स्थानों पर साप्ताहिक पाठ प्रारंभ हो चुका है।आगामी जून 31 तक इस संख्या को 50 स्थानों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।अंतिम सत्र में अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष अजय जोशी ने संगठन विस्तार की रणनीति साझा की।उन्होंने ब्लॉक स्तर पर प्रभारी नियुक्त कर कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम निर्माण और जनसंपर्क बढ़ाने की योजना प्रस्तुत की।सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वचन देकर वर्ग का समापन किया गया।इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में राजा लात सिंह,हर्षवर्धन सिंह,मुकेश, शंकर, गोपाल सिंह,निर्मल सिंह,मनोज सिंह, चिराग सिंह बिष्ट,गौरव,कमलेश, श्रीमती मंजू देवी,कुमारी अंजली आर्य,कुमारी मीनाक्षी नेगी,पंकज बिष्ट,दीपक,राहुल,सौरभ,प्रकाश नेगी,चिराग बिष्ट,राकेश बिष्ट,निर्मल,राहुल बिष्ट,अर्जुन फर्त्याल सहित दर्जनों समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
