अल्मोड़ा-राष्ट्र नीति संगठन के तत्वाधान में एडवोकेट विनोद तिवारी के नेतृत्व में गांधी पार्क अल्मोड़ा में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन को आज 18 वा दिवस पूरा है। अधिवक्ता विनोद तिवारी ने बताया कि लंबे समय से आंदोलन की उपेक्षा से नाराज आंदोलनकर्ताओं द्वारा सरकार के विरोध में गांव-गांव चलो अभियान आरंभ किया जाएगा।।यात्रा को जय पहाड़ी यात्रा का नाम दिया गया है और यह यात्रा तमाम ग्रामीण क्षेत्र से होते हुए सरकार के लिए चंदा इकट्ठा करेंगी और चंदा इकट्ठा करके सड़क निर्माण करने,विद्यालय में पानी की व्यवस्था करने के लिए पैसा जमा करके जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को भेजेगी। उन्होंने बताया कि सरकार के नुमाइंदों द्वारा लगातार की जा रही है उपेक्षा से भी क्षेत्रीय जनता में बेहद आक्रोश है और अब जनता के बीच जाकर के सरकार की नाकामियों को उजागर इस यात्रा के माध्यम से किया जाएगा।आज धरने में मुख्य रूप से अधिवक्ता विनोद तिवारी,नंदन सिंह,पूरन सिंह,राजेंद्र प्रसाद,दीपक आर्य,गोविंद प्रसाद,अमित रॉबर्ट, गिरीश नाथ गोस्वामी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *