अल्मोड़ा-हिमालय पुत्र स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जन्म जयंती पर आज भारतीय जनता पार्टी अल्मोडा के कार्यकर्ताओं के उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अमर योगदान को याद किया। पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,कुशल प्रशासक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा का जीवन राष्ट्रसेवा,सामाजिक न्याय और विकास के लिए समर्पित रहा।इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के लिए कृतसंकल्प होने का भी संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,धर्मेन्द्र बिष्ट,कैलाश गुरूरानी,बीना नयाल,रेखा आर्या, पार्षद अमित साह मोनू,पार्षद अर्जुन बिष्ट,कृष्ण बहादुर,आशीष जोशी आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
