अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी द्वारा पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने की, जबकि संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। सभा का संचालन चंदन लाल टम्टा और रेखा आर्या द्वारा किया गया। सम्मेलन के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि और वक्ता केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने हर नागरिक को वोट देने का अधिकार दिलाया और उनके कई सपनों को भाजपा सरकार ने साकार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब के विचारों और कार्यों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने पंच तीर्थ के माध्यम से बाबा साहेब के योगदान को सम्मानित किया है। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता निवर्तमान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या सावित्री टम्टा ने की। इस सत्र के मुख्य वक्ता दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि आरक्षण की नींव केवल बाबा साहेब अंबेडकर की सोच और संघर्ष से रखी गई थी, न कि किसी राजनीतिक दल द्वारा। उन्होंने बाबा साहेब के उस कथन को दोहराया कि “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा, वह दहाड़ेगा।” कार्यक्रम में अनुसूचित समाज के उन लोगों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरणादायक कार्य किए हैं।

सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, मेयर अजय वर्मा, कार्यक्रम के संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिल्खवाल, रवि रौतेला, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, ए.के. सिकंदर पवार, बिट्टू कर्नाटक, महिपाल बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, दिवान राम कोहली, किरण पंत, पूनम पालीवाल, राजेंद्र बिष्ट, कृपाल बिष्ट, महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, नवीन बिष्ट, गणेश जलाल, मंगल बिष्ट, हरीश सिजवाली, डी.के. जोशी, जगदीश डंगवाल, हरीश प्रसाद, सुंदर राणा, वीरेंद्र आर्या, कविंद्र पांडेय, भगवान रावल, दीपक कपूर, मनीष जोशी, त्रिलोचन जोशी, लीला बोरा, गोधन सिंह भैसौड़ा, गोपाल चम्याल, देवेंद्र बिष्ट, कमल बिष्ट, राहुल बिष्ट, पूनम त्रिपाठी, मीरा मिश्रा, ममता पी. कुमार, निवर्तमान पोस्ट मास्टर टी.आर. आर्या, जगमोहन बिष्ट, सुनील कर्नाटक, रजीक अंसारी, प्रकाश आर्या, भीमा पवार, एडवोकेट शंकर आर्या, देवेंद्र कुमार, कृपाल आर्या तथा समस्त मंडलों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *