अल्मोड़ा-अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी एवं सहायक प्रोफेसर दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल पांडे को 22 वीं बटालियन दी राजपूत रेजीमेंट के द्वारा सम्मानित किया गया है।इण्डियन आर्मी राजपुताना रेजीमेंट के कमांडिंग आफिसर कर्नल विनय यादव ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा है।डॉ अनिल पांडे को सौंप प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि हमारी यूनिट 22 वीं बटालियन दी राजपूत रेजीमेंट आपके अटूट समर्थन के लिए आपका आभार व्यक्त करती है। अल्मोड़ा में असाधारण स्वास्थ्य सेवा सुविधाएं प्रदान करने के लिए आपका समर्पण वास्तव में असाधारण रहा है। आपकी हर संभव मदद करने की इच्छा शक्ति ने हमारी क्षमताओं को काफी हद तक बढ़ाया है और हम आपके प्रयासों के लिए बहुत आभारी हैं।पत्र के माध्यम से कहा गया है कि हमारे मिशन के प्रति आपकी सक्रिय भागीदारी और प्रतिबद्धता की हम सराहना करते हैं।आपके योगदान ने ना केवल हमारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया है बल्कि सशस्त्र बलों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि हमें विश्वास है कि आपका सहयोग भविष्य में और अधिक बढ़ता और फलता फूलता रहेगा और हम आपसे निरंतर सहयोग की आशा करते हैं।कहा गया है कि कृपया अपने अथक प्रयासों और असाधारण सेवा के लिए धन्यवाद स्वीकार करेंगे।आपके सहयोग ने हमारी इकाई पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है और हमें ऐसे समर्पित और दयालु व्यक्ति और आपके नेतृत्व वाली टीम के साथ काम करने का सम्मान मिला है।इसी के साथ पत्र के माध्यम से डॉक्टर अनिल पांडे का आभार व्यक्त किया गया है।विदित हो कि मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ अनिल पांडे लगातार मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सेवा में तत्पर रहते हैं।अस्पताल में अपनी ड्यूटी के उपरान्त भी आपातकाल में वे 24 घंटे मरीजों की मदद के लिए पहुंच जाते हैं एवं मरीजों की हर संभव मदद करते हैं।अपने स्वभाव एवं खुशमिजाज अंदाज से डॉक्टर पांडे काफी लोकप्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *