अल्मोड़ा- भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष महेश नयाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों की सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि 16 अप्रैल को नव नियुक्त दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट के अल्मोड़ा आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। यह स्वागत लोधिया से अल्मोड़ा शिखर होटल तक विभिन्न स्थानों में आयोजित किया जाएगा। साथ ही बताया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के लिए विशेष योगदान देने वाले एससी वर्ग के ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अभाव में रहते हुए समाज में विशेष मुकाम हासिल किया है। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाएगा जिन्होंने समाज को नई दिशा दी है और अपना जीवन समाज सेवा को समर्पित किया है। बैठक में जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को भव्य और सफल बनाने के लिए गंभीरता से तैयारी करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, महानगर मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, ललित लटवाल, गोविंद पिल्खवाल, पूर्व राज्य मंत्री सिकंदर पंवार, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, बीना नयाल, जिला मंत्री संजय कालाकोटी, प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, कृष्ण बहादुर सिंह,पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन रावत,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट,नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट,नगर महामंत्री व पार्षद अर्जुन बिष्ट, नगर मंत्री दीक्षांत पंवार,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपा अधिकारी, महामंत्री रेखा आर्य,त्रिलोचन जोशी,मनोज बिष्ट,मनीष जोशी,रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष मनोज सनवाल,सुनील कर्नाटक,मनोज तिवारी, कमल बिष्ट,जगदीश नगरकोटी, नमित जोशी,पियूष कुमार वल्दिया,भगवान रावल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
