अल्मोड़ा-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन जनपद शाखा अल्मोड़ा का द्विवार्षिक अधिवेशन दिनांक 11 अप्रैल को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा के प्रांगण/सभागार में सम्पन्न होगा। अधिवेशन संयोजक धीरेन्द्र कुमार पाठक व सह संयोजक ज्वाला दत्त उपाध्याय ने बताया कि मंडल के दिये निर्देश पर आवश्यक तैयारियां कर दी गई है और मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा अवकाश भी स्वीकृत कर दिया गया है।धीरेन्द्र कुमार पाठक संयोजक ने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी,जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को मुख्य अतिथि व खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग को विशिष्ट अतिथि बनाया गया है। अधिवेशन में सभी संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।लगभग 400 कार्मिकों द्वारा अधिवेशन में प्रतिभाग किया जायेगा। संयोजक धीरेन्द्र कुमार पाठक सह संयोजक ज्वाला दत्त उपाध्याय,मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा व सचिव हरजीत द्वारा सभी सदस्यों से अधिवेशन में प्रतिभाग करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *