अल्मोड़ा-कांग्रेस जिलाध्य्क्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने जिला प्रशासन द्वारा आपदा मद से भाजपा कार्यालय में विकास कार्य हेतु धन स्वीकृति करने पर आश्चर्य जताया और जिला प्रशासन पर आपदा मद के धन के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि आज जिला प्रशासन भाजपा के आगे नतमस्तक हो गया है।पिछली बरसात में अल्मोड़ा जिले में करोड़ो रूपये का नुकसान हुआ।कई सड़के, रास्ते,गावों में गरीब लोगो के घरों की दीवाले,आँगन तक टूट गए।कई ग्रामीण रास्ते ध्वस्त हुये तथा कई विभागो को करोड़ो का नुकसान हुआ।आम जनता ने आपदा से हुये नुकसान की रिपोर्ट भी आपदा कंट्रोल में लिखवाई।लेकिन जिले के अधिकारियो ने उनके नुकसान पर कोई मदद नहीं की।लेकिन जिस पार्टी के देश भर में करोड़ो रूपये के पार्टी कार्यालय है, जिस पार्टी को देश में सबसे ज्यादा चंदा मिलता है उसको आपदा मद से पार्टी कार्यालय के लिए जिला प्रशासन आगे आ गया और लाखो रूपये आपदा मद से भाजपा कार्यालय के लिए स्वीकृत कर दिए गये जो बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण और आम जनता के साथ धोखा और आपदा की गाइडलाइन का खुला उल्लंघन है।
