अल्मोड़ा-केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने आज लक्ष्मेश्वर क्षेत्र में गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया।लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क से नगर की बड़ी आबादी को आवागमन में राहत मिलेगी।यह मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में था जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।सड़क के पुनर्निर्माण के बाद अब क्षेत्रवासियों को सुरक्षित,सुगम और सुदृढ़ मार्ग की सुविधा प्राप्त होगी।इस अवसर पर मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारें क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।उन्होंने कहा कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण मार्गों के विकास के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।इस अवसर पर नगर निगम मेयर अजय वर्मा,मुख्य विकास आशिकारी दिवेश शाशनी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी हर्षित गुप्ता, पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक,भाजपा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अभिषेक जोशी, पार्षद अर्जुन बिष्ट, त्रिलोचन जोशी,मनोज सनवाल, सुनील कर्नाटक,नमित जोशी,मनोज तिवारी,संदीप श्रीवास्तव, पूर्व दर्जामंत्री ए के सिकंदर पवार,दर्शन रावत,मनोज जोशी सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *