अल्मोड़ा-अधिवक्ता सुभांशु रौतेला ने शनिवार को दौलाघट में प्रस्तावित शराब ठेके के विरोध में आबकारी अधिकारी को ज्ञापन दिया।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के विरोध के बावजूद यदि ठेका आवंटन किया गया तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।इसके साथ ही दिनांक 23 मार्च से क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रस्तावित ठेके के विरोध हेतु जनभावनाएं एकत्र करने हेतु वृहद अभियान क्षेत्र के समस्त ग्राम सभाओं में चलाया जाएगा।
