अल्मोड़ा-आज बीस सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोचन जोशी ने अल्मोड़ा सहित पर्वतीय जनमानस की वर्तमान समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा आगमन पर उन्हें सुझाव पत्र सौंपा।सुझाव पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम आपके युवा सोच एवं युवा जोश से परिपूर्ण कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार के सफल तीन वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक-हार्दिक बधाईयाँ।आपकी विकास के प्रति एक अडिग सोच से देवभूमि उत्तराखण्ड राज्य देश में एक नयी पहचान का पर्याय बन गया हैं। जिस प्रकार से धार्मिक आस्था की चारधाम यात्रा में हरवर्ष धार्मिक पर्यटकों का बढ़ता आंकडा नये रिकार्ड बना रहा हैं। तो वहीं राज्य के कुमाऊँ क्षेत्र के धार्मिक पर्यटक स्थल भी नये रिकार्ड बना रहे हैं।आपके कुशल प्रशासक छवि से आम जनता की छोटी-बडी़ समस्याओं का भी यथासमय समाधान हो रहा हैं।आपकी राज्य के विकास के प्रति सोच जनता के बीच में नया विश्वास का संचार पैदा कर रही हैं।आम जनता से राज्य के उतरोत्तर विकास के लिए सोच एवं सुझाव माँगकर उनको क्रियान्वयन के दिशा में पहल करना एक सुखद भविष्य का महत्वपूर्ण आगाज हैं।कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक आम कार्यकर्ता होने एवं समाज के बीच में एक जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता होने के कारण मेरे मन में भी क्षेत्र के विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव हैं।जिन्हें मैं स्वयं स्व-हस्तलिखित के द्वारा आपके समक्ष इस पत्र को ज्ञापित कर रहा हूँ ।अल्मोड़ा- नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग “क्वारब” नामक स्थान पर विगत छः माह से डेंजर जोन बना हुआ हैं। बड़े भारी भूस्खलन से पहाड़ी लगातार कमजोर हो चुकी हैं।भूस्खलन से समय-समय पर राष्ट्रीय राजमार्ग बन्द होने से पहाड़ की आर्थिकी पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा हैं।क्वारब भूस्खलन से जन पलायन,व्यापार के साथ पर्यटन व्यवसाय बड़े स्तर पर प्रभावित हो रहा हैं।आपसे विशेष आग्रह हैं कि क्वारब भूस्खलन के स्थाई समाधान हेतु किसी एक विभाग को समयबद्व जिम्मेदारी देकर यथाशीघ्र डेंजर जोन क्षेत्र एंव प्रभावित सड़क मार्ग का निर्माण प्रारम्भ किया जाय।ताकि अल्मोड़ा-बागेश्वर की जनता को बड़ी राहत मिल सकें। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बढ़ती जा रही धार्मिक पर्यटकों की संख्या एवं पर्यटकों के वाहनों के कारण आयेदिन अल्मोड़ा-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में घंटों जाम से अल्मोड़ा-बागेश्वर की जनता बड़े पेमाने से प्रभावित हो रही हैं।आये दिन पहाड़ के मरीज को हायर सेन्टर ले जाने वाली एम्बुलेंस वाहन भी घंटों सड़क जाम में फँस रही हैं। साथ ही साथ अल्मोड़ा- बागेश्वर की जनता का नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम से चलने वाली यात्री ट्रेनों में यात्रा के लिए समय पर यात्री नहीं पँहुचने से आर्थिक सहित समय का भी आयेदिन नुकसान उठाना पड़ रहा हैं।श्री जोशी ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कैंची धाम में बायपास सड़क का निर्माण युद्व स्तर कराकर आगामी ग्रीष्मकाल पर्यटन में राज्य की जनता सहित अतिथि पर्यटकों को बड़ी राहत मिल सकेगी।अल्मोड़ा महानगर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को हरमाह पर्यटकों की संख्या को बढा़ने एवं नवसृजित नगर निगम क्षेत्र को एक विशिष्ट पहचान देने के लिए मल्ला महल या अन्य स्थान से कसारदेवी, स्याहीदेवी एंव बानडी़देवी मंदिर को रोपवे मार्ग से जोड़ने का प्रयास करके पर्यटकों सहित नगर में नये विकास का अध्याय आरम्भ हो सकता हैं।अल्मोड़ा महानगर सहित समूचे पर्वतीय क्षेत्र में कटखने बंदरों की बढ़ती जा रही समस्या से आम जनता सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं।जिस कारण इनके काटने से प्रतिदिन महिलायें, बुर्जुग सहित बच्चे अकारण चोटिल भी हो रहे हैं।वहीं हर मोहल्ला,व्यापारी सहित छात्रों एंव महिलायें इनके आतंक से खौफजदा हैं। इस बड़ी जन समस्या के निदान के लिए युद्व स्तर पर बध्याकरण शिविर लगाकर वन विभाग से इनके आतंक पर रोकथाम के लिए बड़ी कार्ययोजना बनाकर जनता को राहत देने का कष्ट करें।उत्तराखण्ड के ग्रामीण परिवेशों में जंगली जानवरों एंव हिंसक जानवरों के बढ़ते प्रभाव से पशुपालन एंव कृषि के क्षेत्र में भारी कमी आ रही हैं। जिस कारण ग्रामीण मजबूरन पलायन को अंगीकृत करते हुए मैदानी क्षेत्र को जा रहे हैं। इस हेतु एक दीर्घकालीन नीति बनाकर ग्रामीण परिवेश का संरक्षण किया जाना बेहद आवश्यक हैं।इसी क्रम में सियार प्रजाति का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण हैं।अतः विलुप्त हो चुके जंगली सियारों को पुनः जंगल में प्रतिस्थापित करते हुये वैज्ञानिक प्रजनन हेतु टीम गठित की जाय। ताकि भविष्य में राज्य के भीतर बढ़ता जा रहा मानव-जीव संघर्ष को भी काफी हद तक रोका जा सकता हैं।
श्री जोशी ने पत्र के माध्यम से कहा कि उपरोक्त बेहद महत्वपूर्ण एंव आम जनमानस के सरोकारों से जुड़े पाँच सूत्रीय बिन्दुओं पर आप विशेषरूप से संज्ञान लेने का कष्ट करें ताकि अल्मोड़ा का ही नहीं उत्तराखण्ड राज्य में एक नये विकास को आपके कुशल नेतृत्व में मूर्तरूप प्रदान कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *