अल्मोड़ा-कांग्रेस जिला प्रवक्ता निर्मल रावत ने भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर अल्मोड़ा में होने वाले कार्यक्रम पर चुटकी लेते हुए कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा में अपने संचालन शुरू होने की राह देखते फूड क्राफ्टिंग इंस्टीट्यूट,आई एस बी टी और कोसी बैराज में फंसी गाद कल मुख्यमंत्री को मुंह चिढ़ाने को तैयार हैं।
जिला प्रवक्ता निर्मल रावत ने कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा में कांग्रेस सरकार के समय बने फूड क्राफ्टिंग इंस्टीट्यूट,आई एस बी टी और कोसी बैराज की गाद सफाई की व्यवस्था आज बीजेपी सरकार के कई साल पूरे हो जाने पर भी जस की तस है।आज भी फूड क्राफ्टिंग इंस्टीट्यूट,कोसी बैराज की सफाई व्यवस्था,आई एस बी टी अपनी शुरुआत होने की राह देख रहा है।भाजपा के तीन साल का जश्न मनाने जब मुख्यमंत्री अल्मोड़ा आयेंगे तो ये कांग्रेस सरकार के समय धरातल में उतरे काम जो आज भाजपा की सरकार के 8 साल बीत जाने पर भी अधूरे पड़े है ये कल मुख्यमंत्री को मुंह चिढ़ाने का काम करेंगे।जिला प्रवक्ता रावत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि स्थानीय भाजपा नेता जनता के प्रति अपने कर्तव्यों को याद रखते हुए हिम्मत के साथ मुख्यमंत्री के सामने इन सभी संस्थानों के संचालन शुरू करने और समस्याओं के निस्तारण की मांग को मजबूती से रखेंगे।
