अल्मोड़ा-आज कांग्रेस पार्टी के मेयर पद के अधिकृत प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के नेतृत्व में नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान के दौरान इंदिरा कॉलोनी,रानीधारा,त्रिपुरा सुंदरी वार्ड और कैनाल कॉलोनी में जनसम्पर्क किया गया।इंदिरा कॉलोनी में जनसम्पर्क करने वालों में भैरव गोस्वामी, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, जमन सिंह बिष्ट,मनोज वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,केवल सती, ललित सतवाल,रोहन कुमार आर्य, एन डी पांडे,अंबी राम,बी के पांडे, जीतेन्द्र अधिकारी,जिला महामंत्री गीता मेहरा,निर्मल रावत,प्रदीप बिष्ट अमर,हेम तिवारी,दीपक बिष्ट,हर्ष कंवल,राजेश अल्मिया,आनंद सिंह बिष्ट,दीवान धपोला,हर सिंह और तारा दत्त शामिल रहे।वहीं रानीधारा में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में तारा तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,किरण आर्य,हंसा पांडे,फेमिना खान,किरण मेहरा,दीपा जोशी,राधा टम्टा,प्रीति बिष्ट,गीता पांडे और राधा राजपूत ने पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाया।त्रिपुरा सुंदरी वार्ड में शशांक तिवारी के नेतृत्व में संजू सिंह,पंकज कार्की,अमित बिष्ट,अमन लटवाल, देव मिश्रा,बाल विक्रम रावत,दिलजोत सिंह,सिमरजीत सिंह,अभिषेक बिष्ट, शिवम पंत,निशांत पांडे,चेतन,सुमित और नितिन रावत ने जनसम्पर्क किया।कैनाल कॉलोनी में मुकुल जोशी के नेतृत्व में अमन अधिकारी,सोनी गोस्वामी,सूरज वाणी,नवीन लोहनी, दीपक मेहरा, प्रशांत तमता,भास्कर गोस्वामी,गिरीश गोस्वामी,आशीष भारती और राहुल गोस्वामी ने पार्टी के समर्थन में जनता से संपर्क किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि इस पूरे अभियान में जनता का उत्साह और कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्थन स्पष्ट रूप से देखने को मिला।