अल्मोड़ा-ग्रीन हिल ट्रस्ट के तत्वाधान में अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे संस्करण का आज दूसरा दिवस था जिसमें साहित्यकारों ने रंग जमाया।कार्यक्रम की शुरुआत कबीर के दोहों के साथ उमेश कबीर द्वारा की गयी।आज के दिन का सबसे विशेष कार्यक्रम जिसे जनता का प्यार मिला एक बहुमुखी हिंदी साहित्यकार लेखक अशोक पांडेय के विचारों को जनता ने एस ए हामिद के साथ सुना।वही एक कार्यक्रम में साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया जिसमें राजीव मैकुलन और त्रिलोचन शास्त्री को उनकी रचनाओं के लिए सम्मानित किया गया।इसके बाद महाभारत धर्म और धर्म संकट कार्यक्रम जिसमें महाभारत पर आध्यात्मिक चर्चा की गई प्रोफेसर पुरुषोत्तम अग्रवाल द्वारा इस विषय पर चर्चा की गई जिनका डॉक्टर दीपा गुप्ता द्वारा साक्षात्कार किया गया।उसके बाद फूड टेल्स ऑफ़ ट्रेडीशन हेरिटेज कार्यक्रम किया गया जो की खानपान पर जानकारियां दी गई।इसके अलावा कुछ मुख्य कार्यक्रम,कलर ऑफ अल्मोड़ा, द सेंटेंस, वायरस का बॉलीवुड और नादरंग, कितनी हकीकत कितना फसाना,कविता घर, चाजंर सभा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अल्मोड़ा की जनता का बेहद प्यार देखने के लिए मिला भारी संख्या में लोगों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग़ किया गया और वह ओतप्रोत नजर आए और जनता ने इस कार्यक्रम पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।यहां इस बात का उल्लेख करना आवश्यक होगा कि अल्मोड़ा में यह कार्यक्रम अपने आप में अपनी विशेष पहचान बना रहा है।अल्मोड़ा में इस कार्यक्रम की धूम नजर आ रही है और आम से लेकर के खास लोग सैकड़ो की संख्या में नसरत कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं अपित यू यहां लगे स्टालों में से खरीदारी भी कर रहे हैं।आज के कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों और संचालकों में ग्रीन हिल ट्रस्ट की सचिव डॉ वसुधा पंत, डॉ भूपेंद्र सिंह वाल्दिया,मनमोहन चौधरी (संचालक), जयमित्र बिष्ट, एड विनायक पंत,दीपा गुप्ता, प्रो हामिद,मनोज गुप्ता,विनोद तिवारी(मीडिया प्रमुख),रश्मि सेलवाल(संचालिका)रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *